फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में 1895 नए मामले, 32 की मौत, दोगुने 3682 मरीज स्वस्थ

Tue, 01 Jun 2021 09:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1895 नए मामले आए। वहीं 32 मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को केवल 1525 मामले ही आए थे। ऐसे में मामलों में फिर बढ़ोतरी चिंता बढ़ाने वाली है। हालांकि, राहत यह है कि संक्रमित होने वालों से दोगुने मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मंगलवार को 3682 मरीजों ने कोरोना को मात दी। नए मामलों में जम्मू संभाग से 633 व कश्मीर संभाग से 1262 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में 32 मरीजों की हुई मौतों में जीएमसी जम्मू में छह, एसएसएच जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में एक, जीएमसी डोडा में एक, उधमपुर में एक, सीएचसी मेंढर में एक, कारपोरेट हॉस्पिटल अमृतसर में एक, कटड़ा नारायणा अस्पताल में तीन व तीन मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दो, बेमीना अस्पताल में एक, स्किम्स सौरा में चार, बांदीपोरा जिला अस्पताल व सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
पुलवामा जिला अस्पताल में एक, तंगधार सीएचसी में एक, जीएमसी बारामुला में दो व कुलगाम जिला अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
वहीं जम्मू संभाग में जिला स्तर पर नए मामलों में जम्मू जिले में 218, उधमपुर में 52, राजोरी में 64, डोडा में 73, कठुआ में 50, सांबा में 45, किश्तवाड़ में 24, पुंछ में 60, रामबन में 39 व रियासी में आठ मामले आए हैं।

4 of 5
lockdown in Jammu and Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के श्रीनगर जिले में 304, बारामुला में 161, बडगाम में 181, पुलवामा में 185, कुपवाड़ा में 141, अनंतनाग में 85, बांदीपोरा में 52, गांदरबल में 61, कुलगाम में 66 व शोपियां में 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 92 हजार 360 पर पहुंचा गया है। हालांकि, एक्टिव मामले 33276 हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 3939 हो गई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना ने बनाया लाचार, जानिए कई परिवारों की दर्द भरी कहानियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें