जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा में हुई मुठभेड़ में आज तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक की पहचान मोहम्मद इस्माइल उर्फ फौजी भाई उर्फ लंबू के रूप में हुई है। इस्माइल की पहचान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता था और कुख्यात आतंकी मसूद अजहर का रिश्तेदार था। वह आईईडी विशेषज्ञ था और पिछले दिनों पुलवामा में जिस कार बम की साजिश को नाकाम किया गया था, वह इसी ने तैयार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : फिदा हुसैन
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश की थी। इतना ही नहीं कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी। जोकि दोपहिया वाहन की थी। यह नंबर कठुआ जिले में मोटरसाइकल ग्लैमर के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसका मालिक साहिल कुमार है।
4 of 5
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकियों के इस नापाक मंसूबे के परखच्चे उड़ा दिए थे। कार में लगाई आईईडी को जंगल में ले जाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया था।
इसके अलावा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर जिस कार ने हमला किया था, उसमें आईईडी इस्माइल ने ही फिट की थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।