संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिले के कीरनी, कस्बा, मंधार क्षेत्रों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार बरसाए। उसके बाद शाम 7.40 बजे गुलपुर सेक्टर के खड़ी करमाड़ा में मोर्टार से गोलाबारी शुरू की जो रविवार सुबह तीन बजे तक जारी रही। इस दौरान रात 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर और बालाकोट में भी मोर्टार से सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से सुबह 4 बजे तक गोलाबारी जारी रही।