फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आईटीबीपी जवान ने ढांगरी आतंकी हमले में पहले भाई खोया, इसके चंद घंटों बाद चार साल का इकलौता बेटा

Tue, 03 Jan 2023 05:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
विज्ञापन
1 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

छुट्टी पर घर आए आईटीबीपी जवान सुशील कुमार ने रविवार की शाम आतंकी हमले में अपने भाई दीपक (चाचा के बेटे) को खोया। इसके कुछ घंटों बाद सुबह आईईडी धमाके में चार साल के इकलौते बेटे विहान को भी खो दिया। एक साथ दोहरे सदमे से परिवार बदहवास है। 
 

विज्ञापन

2 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी
सुशील कुमार रविवार को राजोरी के पलमा में स्थित अपने ससुराल में था। देर शाम उसे सूचना मिली कि आतंकी हमले में दीपक की मौत हो गई है। सुशील अपने परिवार को साथ लेकर गांव वापस आ गया। रात भर चीख पुकार के माहौल के बाद सुबह भी दीपक के घर पर कुछ लोगों की आवाजाही चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी
किसी को पता नहीं था कि बरामदे में रखी कुर्सी के नीचे पड़ी बोरी में छिपाकर आईईडी रखी गई है। सुबह सुरक्षा बल, मीडिया और अन्य लोग भी इसके पास से होकर गए। चार साल के मासूम विहान को इसी कुर्सी पर बैठकर खेलते देखा गया।

4 of 9
Dangri terror attack - फोटो : संवाद
जब सुरक्षा बल और मीडिया कर्मी वहां से ढांगरी चौक की ओर चले गए तो पीछे से जोरदार धमाके ने विहान को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। दस घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुमीक्षा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

वीडीसी सदस्य गोली न चलाता तो चली जातीं कई और जानें

ढांगरी में आतंकी ने जब घरों में घुसकर कत्लोगारत मचा रहे थे, इसी दौरान गांव के एक विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्य ने आतंकियों पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सुरक्षा बल समझ वापस जंगल की ओर भागना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

6 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

गांव में घरों की एक दूसरे से दूरी कहीं 100 मीटर तो कहीं 300 मीटर तक है। दीपक, प्रीतम शर्मा और सतीश कुमार के घरों को निशाना बनाने के बाद आतंकी आगे बढ़े तो वीडीसी सदस्य बालकृष्ण ने घर में पड़ी बंदूक निकाली और आतंकियों की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व विधान परिषद सदस्य विबोध गुप्ता ने कहा, वीडीसी सदस्य बालकृष्ण ऐन मौके पर फायरिंग न करता तो आतंकी न जाने कितने और लोगों को मौत के घाट उतार देते।

विज्ञापन

7 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

सेना में ज्वाइन करने से दो दिन पूर्व हमले का शिकार बना दीपक 

ढांगरी गांव में आतंकियों ने सबसे पहला हमला दीपक के घर पर किया। आतंकियों की फायरिंग का शिकार हुए दीपक की हाल ही में सेना के ऑडिनेंस विभाग में चयन हुआ था। मंगलवार को उसे ज्वाइन करना था, लेकिन दो दिन पूर्व ही दीपक आतंकी हमले का शिकार हो गया। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से गणित के पोस्ट ग्रेजुएट दीपक ने सरकारी नौकरी के लिए कड़ी मेहनत की थी, जिसके उत्तीर्ण होने पर पूरे घर में खुशी का माहौल था।

8 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी

आतंकियों ने ढांगरी में चौथे घर को भी बनाया था निशाना

जिले के ढांगरी गांव में सोमवार को हमले के दौरान आतंकियों ने चौथे घर को भी निशाना बनाया था, लेकिन इस घर में कोई अनहोनी नहीं हुई। यह घर कुलदीप राज का था। बताते हैं कि तीन घरों में फायरिंग करने के बाद आतंकी कुलदीप के घर पहुंचे।

विज्ञापन

9 of 9
Dangri terror attack - फोटो : एजेंसी
उन्होंने पुरुष सदस्यों के बारे में पूछा। घर पर किसी पुरुष सदस्य के मौजूद न होने से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद भाग निकले। फायरिंग में घर में रखा टीवी क्षतिग्रस्त हो गया। दीवारों पर भी गोलियों के निशान मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें