इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। आंसू गैस के गोले भी दागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के कुछ गोले
जामिया मसजिद के भीतर जा गिरे जिससे वहां स्थिति और बिगड़ गई। लोगों ने
पुलिस पर जानबूझकर मसजिद की मर्यादा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: कश्मीर में ISIS, लगे भारत विरोधी नारे
2 of 4
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख लाठियां भांजी और आंसू गैस
के गोले दागे। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं।
ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित रहा। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने
मसजिद परिसर से जुलूस निकाला। पुलिस ने नौहट्टा चौक पर उन्हें रोकने की
कोशिश की तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
PICS: कश्मीर में ISIS, लगे भारत विरोधी नारे
3 of 4
इस मार्च के दौरान कुछ युवाओं द्वारा आईएसआईएस (अबु बक्र अल-बगदादी इस संगठन का प्रमुख है) के झंडे भी लहराए गए। वहीं जिले के मट्टन इलाके से पत्थरबाजी की भी खबरें मिलीं। जिले में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया था। आईएसआईएस के झंडे लहराने को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों ने को भी टिप्पणी नहीं की।
पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक जामिया मसजिद में जुमे की नमाज
के बाद कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के हक में नारेबाजी की गई। कुछ
नकाबपोश युवकों ने आतंकी संगठन आईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराए।
प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की हिंसक झड़प हुई। (फाइल फोटो)