फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

विज्ञापन
1 of 6
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा सरकार गठन के बाद नए गेम प्लान पर काम कर रहे पाकिस्तान की करतूतों से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। घाटी में कमजोर पड़ रहे अलगाववादियों को हत्या का डर दिखा कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई विभिन्न गुटों पर अपने एजेंडे के मुताबिक विलय का दबाव डाल रही है।
(खबर - गुंजन कुमार)

Trending Videos
विज्ञापन

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

2 of 6
भारतीय खुफिया एजेंसी को मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआई आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस (एपीएचसी) के मीरवाइज उमर फारूक को कट्टरवादी सैयद अली शाह गिलानी गुट के साथ काम करने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

3 of 6
कश्मीर मामले से जुड़े सुरक्षा एजेंसी के उच्चपदस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि आईएसआई मीरवाइज उमर के गुट में अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन और मौलवी अब्बास अंसारी जैसे अलगाववादियों के प्रभाव से बुरी तरह नाराज है।

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

4 of 6
आईएसआई का मानना है कि इन नेताओं का झुकाव भारत की तरफ ज्यादा है। यही वजह है कि पाकिस्तान के कश्मीर नीतिकार उमर को गिलानी गुट के साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

5 of 6
मीरवाइज उमर कश्मीरी अलगाववादियों में एकमात्र ऐसा चेहरा है जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है। इसके विपरीत गिलानी घोषित पाक समर्थक होने व कट्टर विचारधारा के बावजूद कश्मीर की राजनीति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई जगह नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरवाइज को गिलानी गुट से विलय पर मजबूर कर रही ISI

6 of 6
लिहाजा, आईएसआई के लिए जरूरी है कि उमर को कश्मीर एजेंडे की मुख्यधारा में रखे। खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी भी मिली है कि पिछले कुछ दिनों में छह लोगों की हत्या का उद्देश्य बड़े अलगाववादी नेताओं को संदेश देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें