भारत की खुफिया जानकारी जुटाने के लिए हनीट्रैप में फंसा रहीं सुरक्षाबल के जवानों को
माडर्न युवतियों को दी गई खास ट्रेनिंग, पीओके के मुजफ्फराबाद से संचालित हो रहा यह गैंग
पहले दी गई हथियार चलाने की ट्रेनिंग, बाद में साइबर का चार वर्षीय प्रशिक्षण देकर सोशल मीडिया में उतारा
भारतीय क्षेत्र में सामरिक हलचल की जानकारी जुटाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हनीट्रैप गैंग तैयार किया है। पिछले सात वर्ष से पाकिस्तान ने हनीट्रैप गैंग पर खास तवज्जो दी है। फरार्टेदार अंग्रेजी बोलने वाली पढ़ी लिखी युवतियां इस गैंग में शामिल की गईं हैं। इन हसीनाओं को सोशल मीडिया पर उतार कर भारतीय सुरक्षाबलों को फांसने की लगातार कोशिश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
women militant
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सूत्रों के अनुसार, हनीट्रैप के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पिछले सात साल से काम कर रही है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद के सोहनी नाला के पास आईएसआई ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के साथ मिलकर 60 लड़कियों को हनीट्रैप के मंसूबे के लिए चुना।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वर्ष 2012 में इस दल को ट्रेनिंग देना शुरू किया गया। हर दो साल में 20 लड़कियों को ट्रेनिंग दी गई। इसके लिए खूबसूरत चेहरों के साथ स्नातक से ऊपर की पढ़ाई और तकनीकी डिग्रियां रखने वाली लड़कियों को चुना गया। पहले छह महीने इनको हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई और अगले डेढ़ साल तक साइबर की जानकारी दी गई।
4 of 5
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू बोलने वाली यह लड़कियां आईएसआई का नया हथियार हैं। इन्हें जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, कोलकाता जैसे राज्यों के युवाओं को फांसकर उनसे बीएसएफ और सेना की कई तरह की जानकारियां लेने के लिए तैयार किया गया है। ऐसे सैकड़ों युवाओं को आईएसआई हनीट्रैप के जरिए फंसा कर पहले उनसे जानकारी लेने और फिर हमले करने की फिराक में हैं।
रडार पर हैं आतंकियों की पत्नियां
सूत्रों का कहना है कि कई आतंकी पाकिस्तान में हैं। जिनकी पत्नियां जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में रह रही हैं। कश्मीर के कई आतंकियों ने पाकिस्तान की रहने वाली महिलाओं से शादी की और फिर नेपाल के रास्ते आकर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से कई आतंकी जेलों में हैं। कई आतंकियों की पत्नियों की गतिविधियां भी खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।