फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सिंघम और फैसला ऑन द स्पॉट करने वाले आईपीएस का फिर हुआ तबादला, हैं लाखों फॉलोवर

Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ips basant rath
जम्मू-कश्मीर के चर्चित आईजी ट्रैफिक बसंत रथ को हटाकर होमगार्ड एसडीआरएफ में अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह ट्रैफिक विभाग की कमान पुलिस की सिक्योरिटी विंग में तैनात आलोक कुमार को सौंप दी गई है। गृह विभाग ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ips basant rath
बसंत रथ को ट्रैफिक से हटाने की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। सोमवार को तो सोशल मीडिया पर रथ को हटाने की खबर लगातार चलती रही। देर रात पूर्व पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने इसको लेकर ट्वीट किया। कहा कि उम्मीद है कि यह सच नहीं है। रथ गैर परंपरागत तरीके जरूर अपनाते हैं, लेकिन उनकी ईमानदारी व उत्साह तारीफ योग्य है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
ips basant rath
दरअसल, सरकार के पास बसंत रथ की कई शिकायतें पहुंच रही थीं। बसंत ने जब ट्रैफिक की कमान संभाली थी कि उनके काम करने के तरीके ने लोगों को काफी प्रभावित किया। लोगों ने सराहना की। लेकिन बाद में उनके तरीके लोगों को पसंद नहीं आए। वाहन चालकों को सरेआम पीट देना, मीडियाकर्मियों से उलझना। वाहनों को लात मारने जैसे कई वीडियो वायरल हुए। वह बिना यूनिफार्म के ड्यूटी करने को लेकर भी विवाद में रहे। हाल ही में श्रीनगर नगर निगम के मेयर से जाम को लेकर ट्विटर वार तथा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आलोचना व जावेद मियांदाद की प्रशंसा को लेकर भी वे विवाद के घेरे में रहे। राजभवन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया। 

4 of 5
ips basant rath
एक दिन पहले ही हो गया था फैसला
सूत्रों का कहना है कि सोमवार की देर शाम उन्हें हटाने का फैसला कर लिया गया था। सचिवालय में राज्यपाल के सलाहकारों तथा पुलिस विभाग के मुखिया के साथ बैठक में इसका फैसला किया गया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ips basant rath
अनुशासनहीनता ले डूबी
बसंत रथ के आने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में जरूरी सुधार हुआ, लेकिन उनकी अनुशासनहीनता उन्हें ले डूबी। काम करने के तरीके ने उन्हें लोकप्रिय जरूर बनाया, लेकिन वही तरीके बाद में उनके लिए सिरदर्दी भी बन गई। वह अक्सर विवादों में रहे। यहां तक कि एक आईजी स्तर के अधिकारी के बेटे के साथ भी उन्होंने बदसलूकी की। ऐसे कई किस्से हैं, जो बसंत को बदलने का कारण बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें