मैच देखने पहुंचे आईपीएस बसंत रथ
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन आईपीएस बसंत रथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। जीजीएम साइंस कालेज में बसंत रथ के आते ही दर्शकों ने तालियों और बसंत रथ, बसंत रथ के नारे लगाते हुए उनका अभिनंदन किया। इस पर बसंत रथ अपने फैन से मिलने पहुंच गए। इस दौरान बसंत रथ से हाथ मिलने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।