फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में -20 डिग्री से लेकर श्रीनगर घाटी और जम्मू में भी दिखा योग का रंग

Fri, 21 Jun 2019 10:38 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के सभी 22 जिलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन हुए। लखनपुर से लेकर लद्दाख व जम्मू से लेकर कश्मीर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू में योग करते लोग - फोटो : प्रांजल दीक्षित
भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग आयोजन समिति के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार योग दिवस जम्मू में केके हक्कू एस्ट्रो टर्फ हाकी स्टेडियम में मनाया गया। यहां करीब एक साथ चार हजार लोगों ने योग किया। इनमें स्कूली विद्यार्थी भी शामिल रहे। कार्यक्रम को सरकारी विभागों के अलावा योग संगठनों के सहयोग से करवाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में योग करते सुरक्षाबल - फोटो : ANI
वहीं श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन ने अशोक कौल खासतौर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर जाकर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं सरकारी स्तर भी कश्मीर संभाग में योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

 

4 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लद्दाख में योग करते जवान - फोटो : ANI
लद्दाख में भी प्रशासनिक स्तर के अलावा भाजपा की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी योग किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू में योग करते बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रमों में मंडलायुक्तों से लेकर जिला उपायुक्त स्तर के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा भाजपा के तरफ से पूर्व विधायक व पार्टी के प्रमुख नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा योग संगठनों से जुड़े व आम लोगों ने भी कार्यक्रमों में शामिल हुए। वहीं जम्मू में आयोजित योग दिवस पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें