फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 5 बड़े मौके जब पाकिस्तान को दिया गया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 01 Jun 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
भारतीय सेना ने वीरवार को पाकिस्तान को एक बार फिर उसी की भाषा में जवाब दिया है। पाकिस्तान की नापाक साजिश के बाद हिंदुस्तान की जवाबी कार्रवाई के दौरान 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने पहली बार पाक को ऐसा करारा जवाब दिया हो। जानें कौन से हैं वो 5 मौके जब सेना के पराक्रम के आगे ध्वस्त हो गए पाकिस्तानी मंसूबे।
विज्ञापन

2 of 6
indian army - फोटो : File Photo
24 सेकेंड में उड़ा दी गईं 10 पाकिस्तानी चौकियां
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला ले लिया है। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को तबाह कर दिया है। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। वीडियो में दिखाया गया है कि इतने कम समय में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
Indian Army - फोटो : File Photo
एलओसी पार करके ध्वस्त किए गए आतंकी कैंप
29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पैरा कमांडोज ने एलओसी पार करते हुए कई आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया था। बारामुला के उड़ी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद एक बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए आर्मी की स्पेशल फोर्स के कमांडोज द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की गई। इस दौरान एलओसी पार सेना के इस आपरेशन के दौरान 30 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था।
 

4 of 6
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
जब सीमा पार बीएसएफ ने मार गिराए 15 पाक रेंजर्स
पाकिस्तान की ओर से अक्टूबर 2016 में हुई सीजफायर की घटनाओं के बाद सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई थी। पाकिस्तान की ओर से सुंदरबनी और नौशेरा में गोलाबारी की इन घटनाओं के बीच जवानों द्वारा माकूल जवाब की कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पार 15 पाक रेंजर्स को मार गिराया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
indian army - फोटो : File Photo
ढेर किए गए 4 पाकिस्तानी सैनिक
इससे पहले 18 अप्रैल को भी एलओसी पर नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था। जवाबी कार्रवाई में सेना ने चार पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था। पाकिस्तान ने रविवार को लाम सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले गांवों बाबा खोड़ी, मानपुर, डनका, लंगर, कलसिया, नभ, कडाली, सेर, मकड़ी, भवानी, झांगड़ और सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे गए थे जिसके जवाब में सेना की ओर से ये बड़ी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Army - फोटो : File Photo
नवंबर में मार गिराए थे 7 पाकिस्तानी सैनिक
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। पाकिस्तान की ओर से भी उसके सात जवानों की मौत की पुष्टि की गई थी। नवंबर में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के एक दल को घुसपैठ कराने के लिए भिंबर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी। हालांकि, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें