फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में दिखी बदलाव की बयार, सेना भर्ती रैली के लिए पांच हजार युवाओं ने कराया पंजीकरण

Thu, 11 Jul 2019 04:47 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
आतंकवाद के घने साये में लिपटी घाटी में बदलाव की बहार दिखाई दे रही है। यहां के युवा अब हथियार उठाकर दहशतगर्द बनने की बजाए देश निर्माण में अपना योगदान देना चाहते हैं। इसका नजारा दिखा उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन के हैदरबेग स्थित सेना की 10 सेक्टर मुख्यालय में। जहां 10 से 16 जुलाई तक सेना भर्ती रैली आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए 5336 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। रैली में घाटी सभी जिलों बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, बारामुला, श्रीनगर, बडगाम, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम से युवा पहुंच रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
ब्रिगेडियर जगदीप दहिया (डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटिंग पंजाब और जम्मू-कश्मीर) ने इस मौके पर बताया कि घाटी के विभिन जिलों के5336 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस, चिकित्सा परीक्षा के साथ डाक्यूमेंटेशन के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। सफल उम्मीदवारों को 28 जुलाई और 25 अगस्त को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, इस तरह की भर्ती रैली घाटी के उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं और अपने और अपने परिवार के लिए एक उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। जम्मू और कश्मीर के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए निकट भविष्य में और रैलियां की जाएंगी।

 

4 of 5
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी होगी दूर
प्रवक्ता ने कहा कि भर्ती रैली कश्मीर के बेरोजगार युवाओं की स्थितियों को सुधारने के लिए सेना द्वारा उठाया गया एक अहम कदम है। भर्ती रैली में इतनी बड़ी संख्या में कश्मीरी युवाओं का पंजीकरण यह बताता है कि वह देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
देश सेवा में बहुत आनंद 
भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे एक युवा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह एक माह से तैयारी कर रहा था और आज पहली ही बार में सेलेक्ट हो गया। उसने कहा कि कुछ भटके हुए युवा गलत रास्ता अपना रहे हैं वह कहते हैं यह गलत जॉब है, लेकिन आप एक बार इसमें शामिल हो जाएं फिर देखिये देश सेवा में कितना आनंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें