पकड़ा गया आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ के मढ़वा में भी आतंकी ठिकाना ध्वस्त
किश्तवाड़। जिला पुलिस और 11 राष्ट्रीय राइफल्स ने शुक्रवार को मढ़वा क्षेत्र के जंगल में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त कर दिया। पूर्व सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को खंगाला। इसी दौरान सात प्लास्टिक ग्रेनेड, एक आरपीजी लांचर, दो पिस्टल, दो मैगजीन, नौ पिस्टल राउंड, चार एके47 की खाली मैगजीन व 122 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।