भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने
- फोटो : भारतीय सेना
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पंजगाम, मलिकपोरा, टीसीपी, हफरादा और फरकियां के रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की। इससे कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। जगुटियाल इलाके के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में एक गोला शिराज अहमद के घर के पास गिरा। इस घटना के बाद सेना मौके पर पहुंच गई है लेकिन लोगों में डर है कि कहीं पाकिस्तान दोबारा नापाक हरकत न दोहराए। इसके चलते कुछ लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं।