फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने PoK में घुसकर कुछ इस तरह दिया सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम

Fri, 30 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एलओसी के पास चल रहे आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है । इन हमलों में आतंकियों के ठिकानों को बड़ा नुकसान हुआ है । जानें कैसे भारतीय सेना ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 9
encounter - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियों को पुख्ता इनपुट मिले थे कि पीओके में 45 से 50 आतंकी शिविर चल रहे हैं और सेना के पास कई आतंकी शिविरों के नक्शे भी थे । वहीं इस बात की भी खबर थी कि करीब 200 प्रशिक्षित आतंकी एलओसी पर लांचिंग पैड पर घुसपैठ के लिए तैनात थे।
विज्ञापन

3 of 9
encounter - फोटो : PTI
खुफिया इनपुट के आधार पर सेना को कल ये जानकारी मिली थी कि पीओके के इन आतंकी शिविरों में बड़ी संख्या में आतंकी इकठ्ठा हुए हैं ।

4 of 9
army encounter - फोटो : PTI
सेना ने इस ऑपरेशन की जानकारी उच्च पदस्थ अधिकारियों को दी। राष्ट्रपति और रक्षा मंत्रायल से अनुमति मिलने के बाद सेना की स्पेशल फोर्सेज ने ऑपरेशन को अंजाम देने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

5 of 9
MI17 - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में स्पेशल फोर्सेज के कमांडोज ने हेलीकॉप्टर की मदद से एलओसी क्रास किया। सूत्रों के मुताबिक हेलीकाप्टर एलओसी के पार करीब 2 किलोमीटर अंदर तक गए और कमांडो टुकड़ी को उतारा। वहां से कमांडो पैदल 7 ठिकाने तक पहुंचे और ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन

6 of 9
army
सूत्रों के करीब तीन घंटे तक चले इस सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 38 आतंकी मारे गए हैं हालांकि मारे गए आतंकियों की संख्या का जानकारी अभी तक सेना ने नहीं दी है। पाकिस्तान का दावा है कि इस कार्रवाई में उनके दो सैनिक मारे गए हैं जबकि नौ सैनिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
ऑपरेशन खत्म होने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर की मदद से कमांडोज को भारतीय सीमा में वापस लाया गया।

8 of 9
फिनमेकैनिका हेलीकॉप्टर - फोटो : Finmeccanica
​सेना को जवानों को सकुशल वापस लाने के लिए अतिरिक्त हेलीकाप्टर और सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया था लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

9 of 9
border - फोटो : PTI
भारत की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है । जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सभी सीमाओं पर सेना की विशेष टुकड़ियों की तैनाती की गई है साथ ही बीएसएफ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें