बॉर्डर रोड से जुड़े काम में जुटे हुए हैं श्रमिक
- फोटो : सोशल मीडिया
सामरिक महत्व की ज्यादातर परियोजनाएं उच्च पर्वतीय क्षेत्र में चल रही हैं। यहां ऑक्सीजन की कमी रहती है और मौसम रूखा होने की वजह से किसी को भी जल्दी थका देता है। ऐसे हालात में ये श्रमिक इन दिनों में भी लगातार जुटे हुए हैं। इन्हें बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन(बीआरओ) की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है।