फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
1 of 13
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर युवाओं में जोश और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। मौका था स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल का।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

2 of 13
वीरवार को परेड स्थित मिनी स्टेडियम ग्राउंड में सुबह पौने नौ बजे से वभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित सेना, पुलिस की टुकड़ियों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को पेश किया।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

3 of 13
इस मौके पर युवाओं के चेहरे पर देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जुनून और देशभक्ति की भावना की झलक देखने को मिल रही थी।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

4 of 13
प्रचंड गर्मी और उमस के बीच अपनी प्रस्तुतियों को पेश करने के दौरान युवाओं में अच्छा-खासा जोश देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

5 of 13
रिहर्सल के दौरान सबसे पहले आठ विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया, जिसमें जेके पुलिस, इंडियन रिजर्व पुलिस, सीआरपीएफ, राजपुताना बैंड सहित अन्य टुकड़ियां शामिल थीं।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

6 of 13
मार्च पास्ट के दौरान सेना के राजपुताना राइफल्स के बैंड द्वारा ‘विश्व का सरताज है भारत देश हमारा...’ देश भक्ति धुन को बजाया तो स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

7 of 13
इस दौरान एनसीसी कैडेट ने भी मार्च पास्ट किया। इसके बाद अठारह तक के करीब स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

8 of 13
मार्च पास्ट की प्रस्तुति होने के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को पेश किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों पर नाच गाकर जश्न-ए-आजादी पर खुशी को व्यक्त किया।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

9 of 13
इस मौके पर राजस्थानी, डोगरी, लद्दाखी और कश्मीरी नृत्यों को प्रस्तुत कर देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत कर देश की अखंडता के प्रतीक को दर्शाया।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

10 of 13
कला अकादमी के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति को पेश किया। अपने सहपाठियों और सहभागियों की प्रस्तुतियों को सहेजने के लिए युवाओं ने अपने मोबाइल कैमरे से तस्वीरों को कैद किया।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

11 of 13
स्वतंत्रता दिवस के संबंध में समारोह को लेकर करवाई जा रही फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी, आईजी, सैन्य अधिकारी सहित अन्य आला अधिकारी स्टेडियम में मौजूद रहे।

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

12 of 13
इस दौरान डीसी जम्मू सिमरनदीप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह को लेकर आज रिहर्सल करवाई जा रही है और कल आराम करने का मौका दिया जाएगा, ताकि पंद्रह अगस्त के दिन सभी विद्यार्थी और जवानों को अपनी प्रस्तुति देने के दौरान थकावट महसूस न हो।
विज्ञापन

PICS: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

13 of 13
स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल करती युवत‌ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें