जम्मू यूनिवर्सिटी में वीरवार को जनरल जोरावर सिंह सभागार में 30वें नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल उद्घोष का आगाज हो गया। उद्घोष नामक यूथ फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन राज्यपाल एनएन वोहरा ने किया।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
2 of 13
उदघोष के दौरान कश्मीरी पोशाक में छात्राएं।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
3 of 13
उदघोष के दौरान प्रस्तुति देती जम्मू की छात्राएं।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
4 of 13
उदघोष के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
5 of 13
उदघोष के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्राएं।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
6 of 13
उदघोष के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती हरियाणा के देवीलाल विश्वविद्यालय की छात्राएं।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
7 of 13
उदघोष में पहुंची चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
8 of 13
जनरल जोरावर सिंह आडीटोरियम में वीरवार शाम सवा छह बजे के बाद दो घंटे के लिए मेहमान विद्यार्थियों के मनोरंजन के उद्देश्य से जम्मू यूनिवर्सिटी डिसप्ले योर टैलेंट एसोसिएशन की ओर से म्यूजिकल नाइट पेश की गई। इस संगीतमय कार्यक्रम के दौरान मेहमान यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थियों में भारी उत्साह नजर आया।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
9 of 13
शास्त्रीय संगीत नृत्य प्रतियोगिता में ताल, कदम और अभिनय कला का मिश्रण देख जनरल जोरावर सिंह सभागार के दर्शक झूम उठे। प्रतिभागियों ने दर्शकों और विद्यार्थियों की ओर से खूब तालियां बटोरीं।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
10 of 13
शास्त्रीय संगीत नृत्य स्पर्धा जम्मू यूनिवर्सिटी में आरंभ हुए 30वें नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के दौरान क्लासिक डांस स्पर्धा में केवल पच्चीस में से पांच ही विश्वविद्यालय शामिल हुए। इस स्पर्धा में सबसे पहले कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रतिभागी ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित गणेश वंदना और अन्य भावपक्षों को लेकर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
11 of 13
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की प्रतिभागी ने ‘बाजे पायल मोरे छननन...’ के बोल पर मधुर नृत्य पेश कर तालियां बटोरीं। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की प्रतिभागी ने आदि ताल और तीन ताल पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। भावपक्ष को लेकर द्रौपदी चीर हरण पर भी छात्रा द्वारा बहुत बारीकी से नृत्य पेश किया, जिसे सबने सराहा। इसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के विद्यार्थी कलाकार द्वारा ओडिशी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
जम्मू यूनिवर्सिटी Youth Fest की खास तस्वीरें
12 of 13
नृत्य के आरंभ में कस्तूरी तिलक, ललाट पटले... श्लोक पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य की गहराई और गंभीरता की झलक देखने को मिली। सूना लागे साजन बिन भाव पक्ष नृत्य भी बड़े ही खूबसूरत अंदाज में मंच पर पेश किया, जिसे सभी की ओर से सराहनीय बताया गया।
भगवान जगन्नाथ को स्मरण करते हुए जगन्नाथ स्वामी नयनपथ गामी...गीत पर प्रस्तुत नृत्य को सभी ने ध्यानपूर्वक देखा। छात्र कलाकार ने अपनी पायलों की छनक और कदमताल से जनरल जोरावर सिंह सभागार में बैठे सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस स्पर्धा के बाद आखिरी प्रतिभागी गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की छात्रा कलाकार ने अपने शास्त्रीय नृत्य को पेश कर सबका मन मोह लिया।