मंदिरों के शहर जम्मू की सड़कों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़कों पर जा रहे वाहन और पैदल जा रहे लोगों के कदम एकदम से रुक गये। मौका था आल जेएंडके खुसरा बिरादरी की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा का।
विज्ञापन
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
2 of 16
देश भर के विभिन्न राज्यों से आये किन्नरों ने बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए शोभा यात्रा निकाली। बिरादरी की ओर से गुरु कांता माई की याद में आयोजित किये गये शोभा यात्रा के जरिये देश भर से आये किन्नरों ने कांता माई को खुशी के साथ श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
3 of 16
कनाल रोड स्थित चंद्रभागा कम्यूनिटी हाल से किन्नरों की शोभा यात्रा का आरंभ हुआ जो कनाल रोड, ज्यूल चौक, गुम्मट चौक से होते हुए विवेकानंद चौक, सुंदर सिंह गुरुद्वारा रोड से होते हुए रघुनाथ बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
4 of 16
शोभा यात्रा में दिल्ली, हरियाणा, गुहाना, राजस्थान, जालंधर, फरीदकोट, दिल्ली जनकपूरी, मेरठ, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर, कलकत्ता, मध्य प्रदेश और अन्य कई राज्यों से पंद्रह सौ के करीब किन्नर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
5 of 16
शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों से आये किन्नर रंग बिरंगे परिधान और गहनों के साथ हार श्रृंगार कर नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र जालंधर से आयी किन्नरों की टोली लग रही थी जो वेस्टर्न आउटफिट पहनकर एकदम बिंदास अंदाज में नजर आए।
विज्ञापन
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
6 of 16
शोभा यात्रा के दौरान किन्नर समाज के पंजाब के रेखा महंत को दूल्हा और हाजी ठंडी महंत को दुल्हन के रूप में बग्घी में बिठाया गया था। मंदिर में पहुंचने के बाद सभी किन्नरों ने अपने महंत के साथ मिलकर पूजा अर्चना में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
7 of 16
इस मौके पर मंदिर में चांदी की चौकी और चांदी की खंडाऊ अर्पित करने के बाद पुजारी की पूजा करने के बाद भेंट आदि अर्पित किया। पूजा अर्चना के दौरान किन्नर समाज के महंत ने दूल्हा दुल्हन बने किन्नरों को विवाह भी रचाया।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
8 of 16
इसके बाद एक कलश में मंदिर परिसर से जल भरकर वापिस चंद्र भागा कम्यूनिटी हाल के लिए वापिस लौटे। बिरादरी की ओर से एक सप्ताह भर हाल में सम्मेलन का आयोजन किया गया है जो बिरादरी की प्रधान हाजी सायरा की देखरेख में संपन्न होगा।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
9 of 16
किन्नर समुदाय की पूजा अर्चना करवाने के लिए हरिद्वार से महंत जगन गिरि और महंत धर्म गिरि पहुंचे हुए थे। महंत धर्म गिरि ने बताया कि गुरु कांता माई की याद में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ देश की सुख शांति के लिए भी प्रार्थना की गई है।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
10 of 16
वहीं शोभा यात्रा का कार्यक्रम देख रहे महमूद अली ने बताया कि शोभायात्रा के जरिये गुरू को श्रद्घांजलि दी गई है।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
11 of 16
आम लोगों के बीच में अपने वजूद को कायम रखने के लिए किन्नर इस तरह की शोभा यात्रा का आयोजन करते हैं कि वह आज जैसे भी हैं वह भगवान की दी हुई जिंदगी को बहुत ही खुशी और जोश के साथ जी रहे हैं।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
12 of 16
किन्नरों की तेज तर्रार अंग्रेजी में बातचीत के साथ अपने साक्षर होने का परिचय भी दिया। जालंधर से आयी किन्नर नैना गुलाटी ने अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हुए कहा कि वह सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट पहनकर लोगों के बीच आर्कषण केंद्र नहीं हूं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ी लिखी हैं और वह अपने जिंदगी के रोजमर्रा काम से लेकर विभागों से संबंधित काम अपने बलबूते करते हैं न कि दूसरों पर निर्भर रहते हैं।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
13 of 16
वहीं दूसरी किन्नर सपना ने बताया कि वह ग्रेजूएट हैं साथ ही अभी कंप्यूटर का कोर्स सीख रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ने का शौक रखती हैं और अपने गद्दी में रहने वाले अन्य किन्नर साथियों को भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
14 of 16
शोभा यात्रा के दौरान किन्नर अपने स्मार्ट फोन पर अपने किन्नर साथियों के साथ फोटो खिंचवाने में बहुत ही ज्यादा व्यस्त दिखायी दिये। इसके साथ ही यात्रा के दौरान युवाओं में किन्नरों के साथ फोटो खिंचवाने का अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।
किन्नरों की यह तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप
15 of 16
सप्ताह भर तक चलने वाले सम्मेलन के दौरान चंद्र भागा कम्यूनिटी परिसर में विभिन्न राज्यों से आये किन्नर एक दूसरे के साथ धर्म के रिश्ते के बंधन से जुड़ेंगे।
इस मौके पर वह किसी किन्नर को अपनी बहन, मां, सहेली तो चाची के रिश्ते के साथ पूरी उम्र तक साथ निभाने का रिश्ता जोड़ेंगे। सप्ताह भर तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान खुशी के साथ रोटी (भोज) का कार्यक्रम चलता रहेगा।