फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 13
पाकिस्तान की ओर से आरएस पुरा सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की छह पोस्टों ट्यूबवेल नंबर पांच, सग्राल, अब्दुल्लियां, कोराटाना, कोराटाना फार्वर्ड और सुचेतगढ़ पोस्टों पर बुधवार देर रात 1 बजकर 10 मिनट पर गोलाबारी शुरू हुई, जो वीरवार सुबह सात बजे तक जारी रही। बीएसएफ के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जबाव दिया। पाकिस्तान की ओर हुई फायरिंग में चार लोग घायल हुए हैं, जो सुबह अपने खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

2 of 13
मोर्टार का शेल फटने से गांव बरसालपुर के बलविन्द्र उर्फ बिट्टू (42) पुत्र चुन्नीलाल के दोनों हाथों की अंगुलियों तथा टांगों में गंभीर चोट आई है। इसी तरह गांव रंगपुर मोलनिया के रूपलाल (50)पुत्र अमरनाथ को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए आरएस पुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनको जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इसी तरह गांव रायपुर में बाहरी राज्यों से आए मजदूर संदीप कुमार और विरेन्द्र कुमार पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में मामूली चोटें आई हैं। आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

3 of 13
खेतों में धंसे गोले, निकालने नहीं पहुंचा कोई

सीमांत गांव के लोगों का पुलिस और बीएसएफ के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गोलाबारी होने के बाद कई गोले खेतों के बीच धंसे हुए हैं, जो कभी भी फट सकते हैं। गांव रायपुर सजदा के रहने वाले अजीत सिंह, विक्रम सिंह और परवीन ने बताया कि खेतों में गोले धंसे हुए हैं। इसके बारे में आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में फोन कर सूचना दी गई तो जवाब दिया गया कि गोले चलते रहते हैं, इसमें क्या नई बात है।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

4 of 13
घरों की दीवारें छलनी

पाकिस्तान ने एक बार फिर से बीएसएफ की पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। पाक की ओर से दागे गए मोर्टार शेल के गोले से जहां चार लोग जख्मी हुए हैं, वहीं ग्रामीणों के घरों की दीवारें छर्रों से छलनी हो गई हैं। गांव रंगपुर सजदा गांव में लोगों के घरों की दीवारों पर मोर्टार शेल के छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

5 of 13
इसी गांव के रमेश कुमार के घर के पीछे एक मोर्टार का शेल गिरा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। यदि शेल फट जाता, तो जान-माल का भी नुकसान हो सकता था। रमेश ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक साथ कई भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की गई थी। ऐसे में पता ही नहीं चल रहा था कि गोले किधर से आ रहे हैं।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

6 of 13
जिस समय उनके घर के पीछे खेतों में शेल गिरा, उस समय घर के सभी लोग और बच्चे पीछे वाले कमरे में ही थे। इसी गांव में एक किसान की गाय शेल के छर्रे लगने से घायल हो गई। पशुपालन विभाग के डाक्टरों ने आपरेशन कर उसके शरीर से छर्रे निकाले।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

7 of 13
मंडराती रहती है मौत

गांव बासपुर की पंचायत के चेयरमैन शाम सिंह चिब, नायब सरपंच विजय चिब, रीता कुमारी, सुनीता देवी आदि का कहना है कि पाक द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने से सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रात के समय बिजली बंद होने पर भीषण गर्मी में कमरों के अंदर रह पाना मुश्किल होता है।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

8 of 13
बाहर सोया जाए तो कब पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला उनके लिए जानलेवा साबित हो जाएगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि उमस और भयंकर गर्मी के इस मौसम में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी उनके लिए भारी मुसीबत बन गई है।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

9 of 13
इसी गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा पूजा और ममता चौधरी का कहना है कि गोलाबारी के चलते आजकल वे न तो ठीक से पढ़ाई कर पा रही हैं और न ही खेतों में परिवार का हाथ बंटा पाती हैं। न जाने पाकिस्तान की ओर से कब गोलाबारी शुरू कर दी जाए, इसलिए परिवार के लोग उन्हें घर के बाहर नहीं जाने देते हैं।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

10 of 13
लौटने लगे मजदूर

अंतर्राष्ट्रीय सीमा आरएस पुरा सेक्टर में धान की फसल लगाने के लिए आए मजदूर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद इन इलाकों से वापस लौटने लगे हैं।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

11 of 13
गांव रायपुर में मजदूरी करने के लिए आए महानंद, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, दलीप सिंह, मनीराम आदि का कहना है कि वीरवार को हुई गोलाबारी के बाद अब उनके लिए यहां रहना संभव नहीं है। हम यहां मजदूरी करने आए हैं। हम ही सुरक्षित नहीं रहे, तो फिर परिवार का पालन-पोषण कौन करेगा। मजदूरों के वापस लौटने से किसान भी परेशान हैं।

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

12 of 13
किसान सोमनाथ, उजागर सिंह, धनपतराय आदि का कहना है कि मजदूरों के लौटने से उनकी धान की रोपाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में मजदूरों की तरह उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

पाक फायरिंग से सहमे हुए हैं सीमावर्ती इलाकों के लोग, तस्वीरें

13 of 13
पाकिस्तानी फायरिंग के विरोध में जम्मू में लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें