सेटेलाइट टाउन की मांग को लेकर जगती टाउन में कश्मीरी पंडितों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने का प्रयास किया तो पुलिस ने कश्मीरी पंडितों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बावजूद कश्मीरी पंडितों ने हिम्मत नहीं हारी।
सभी फोटो - शैलेंद्र द्विवेदी
विज्ञापन
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
2 of 16
सभी पुलिस की परवाह किए बिना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और अलगाववादी नेताओं का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
3 of 16
कश्मीरी पंडितों ने चेतावनी दी कि अगर अलगाववादी नेताओं ने सेटेलाइट टाउन का विरोध बंद नहीं तो कश्मीरी पंडित भी आंदोलन तेज करेंगे।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
4 of 16
सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों की संख्या में कश्मीरी पंडित जगती टाउन की लेन नंबर 11 में एकजुट हुए। करीब साढ़े दस बजे सिर पर सफेद पट्टे बांध कर रोष रैली निकाल कर निकल पड़े।
विज्ञापन
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
5 of 16
रोष रैली के दौरान कश्मीरी पंडितों ने गिलानी, यासीन मलिक और मुख्यमंत्री मुफ्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही रोष रैली राजमार्ग से कुछ दूरी पर पहुंची तो पुलिस ने कश्मीरी पंडितों को आगे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
6 of 16
इसी बीच कश्मीरी पंडितों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ कश्मीरी पंडित राजमार्ग की तरफ दौड़ पड़े तो पुलिस ने इन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दीं।
विज्ञापन
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
7 of 16
लाठीचार्ज होते ही कश्मीरी पंडित भी भड़क उठे और सभी ने जोरदार तरीके से पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कश्मीरी पंडितों को राजमार्ग की तरफ जाने की इजाजत दे दी।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
8 of 16
करीब आधे घंटे तक कश्मीरी पंडितों ने राजमार्ग को बंद करके प्रदर्शन किया और अलगाववादी नेताओं का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद सभी राजमार्ग से हट गए।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
9 of 16
शादी लाल पंडिता, हरी कृष्ण, राजेंद्र धर, रतन लाल भट और अन्य कई कश्मीरी पंडितों ने कहा कि सभी कश्मीरी पंडित सेटेलाइट टाउन के जरिये घर वापसी चाहते हैं, लेकिन अलगाववादी नेता एक बार फिर से राह में कांटे बिछाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं अलगाववादियों ने 26 वर्ष पहले कश्मीरी पंडितों को घर से बाहर निकालने के लिए आतंकवाद को फैलाया था।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
10 of 16
एक दिन के धरना प्रदर्शन के लिए कश्मीरी पंडितों ने मंगलवार को पूरे जगती टाउन को एक दिन के लिए बंद रखा था।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
11 of 16
सुबह से कश्मीरी पंडित अपने कारोबार को बंद करके प्रदर्शन के लिए एकजुट हो चुके थे। टाउन में सभी दुकानें सुबह से ही बंद कर दी थीं। जब तक कश्मीरी पंडित सड़कों पर रहे, टाउन पूरी तरह से बंद रहा।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
12 of 16
प्रदर्शन में बुजुर्ग कश्मीरी पंडित भी हक की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं थे। बुजुर्ग अपने कमजोर शरीर की परवाह किए बिना अलगाववादी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
13 of 16
इसमें काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं। बुजुर्ग सुनीता पंडिता ने बताया कि उन्होंने कश्मीर में अपने परिवार को उजड़ते देखा है। अब जो कुछ अलगाववादी उनके साथ कर रहे हैं, यह सहन नहीं हो रहा है।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
14 of 16
कश्मीरी पंडितों को राजमार्ग पर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरे जगत इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
15 of 16
सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिस ने जगती टाउन को अपने कब्जे में ले लिया था।
PIX: कश्मीरी पंडितों पर पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
16 of 16
पुलिस के कई अधिकारी और जवान जगती में सुबह से लेकर शाम तक तैनात रहे। जब कश्मीरी पंडित प्रदर्शन करके अपने क्वार्टरों में लौट गए, तब भी पुलिस जगती में तैनात रही।