फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

विज्ञापन
1 of 15
जम्मू खित्ते की अनदेखी पर आज चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के बंद के ऐलान को गठबंधन सरकार को छोड़ तमाम राजनीतिक दलों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। ट्रांसपोर्टरों ने भी चैंबर को पूर्ण रूप से समर्थन देते हुए चक्का जाम का निर्णय लिया है।

सभी फोटो - संजय गुप्ता
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

2 of 15
चैंबर केंद्रीय बजट में जम्मू को मिले आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को कश्मीर स्थानांतरित करने और बन टोल प्लाजा को लेकर बंद कर रहा है। चैंबर ने जम्मू के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

3 of 15
बंद में किसी तरह की हिंसा न हो, इसके लिए पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के जगह जगह चौक चौराहों पर पुलिस, सीआरपीएफ मौजूद है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

4 of 15
चैंबर ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की थी। चैंबर का आरोप है कि जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव किया है। इसके अलावा प्री बजट मीटिंग में चैंबर द्वारा व्यापारियोें के हित में दिए गए सुझावों को रियासती वित्त मंत्री ने दरकिनार कर जम्मू का अपमान किया है।
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

5 of 15
चैंबर का कहना है कि भले वह वैट का मुद्दा हो या फिर टोल टैक्स या फ्लाई ओवर निर्माण का, सरकार ने उनके द्वारा उठाए मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

6 of 15
एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जम्मू पर आने वाले हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़े रहा है।
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

7 of 15
हर रोज करीब 50 हजार यात्रियों का हर रोज आना-जाना होता है। सबसे अधिक असर स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

8 of 15
डीआईजी, जम्मू शकील बेग का कहना है कि बंद शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

9 of 15
शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बंद के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जो भी बंदोबस्त की आवश्यकता है, उसको ध्यान में रखकर तैनाती की गई है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

10 of 15
चैंबर के बंद को गठबंधन सरकार को छोड़ कर सभी दलों ने समर्थन दिया है। कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पैंथर्स पार्टी, क्रांति दल, बसपा आदि ने बंद को समर्थन दिया है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

11 of 15
ट्रांसपोर्टरों ने बंद को समर्थन देते हुए चक्का जाम रखने का निर्णय लिया है। इसके चलते लखनपुर से लेह तक चलने वाले 80 हजार वाहन बंद हैं।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

12 of 15
शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए चलने वाली मेटाडोर, बसें, आटो रिक्शा, टूरिस्ट वाहन, तमाम यात्री वाहन बंद हैं।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

13 of 15
ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय शर्मा का कहना है कि सरकार ने बन टोल प्लाजा पर शुल्क लगाकर ट्रांसपोर्टरों की कमर तोड़ दी है। सरकार जम्मू के साथ हर क्षेत्र में भेदभाव कर रही है।

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

14 of 15
परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर सरकारी बसों को लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

PIX: श्रीनगर को एम्स देने के विरोध में जम्मू बंद

15 of 15
एम्स को जम्मू में खोलने की मांग को लेकर जम्मू बंद को सफल बनाने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल भी जुट गए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर और मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने सभी लोगों को 24 अप्रैल शुक्रवार को जम्मू बंद को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें