फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों के देखिए सरकारी स्कूलों की हालत

विज्ञापन
1 of 5
जम्मू संभाग के शहरी इलाकों में चल रहे कई सरकारी स्कूलों की इमारत का निर्माण आज तक शिक्षा विभाग नहीं कर पाया है। आज तक यह स्कूल किराये की इमारतों में चल रहे हैं। इनमें से काफी स्कूलों में विद्यार्थी न के बराबर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब विभाग ने किराये की इमारतों में चल रहे कम संख्या वाले स्कूलों को बड़े स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

तस्वीरों के देखिए सरकारी स्कूलों की हालत

2 of 5
इसकी शुरुआत गवर्नमेंट मिडिल स्कूल गांधीनगर को हाई स्कूल गांधीनगर जम्मू में विलय से होगी। 66 विद्यार्थियों की संख्या वाले इस मिडिल स्कूल के किराये पर हर वर्ष शिक्षा विभाग 25 हजार रुपये खर्च कर रहा है। मिडिल स्कूल गांधीनगर वर्षों से एस्टेट डिपार्टमेंट के क्वार्टरों में चल रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरों के देखिए सरकारी स्कूलों की हालत

3 of 5
इस स्कूल में आठवीं कक्षा में दस, सातवीं में 21, छठी में 18, चौथी में पांच, तीसरी में तीन, दूसरी में पांच और पहली कक्षा में चार विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नौ शिक्षक हैं, जो कि जरूरत से कहीं अधिक है। जबकि नियम अनुसार 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाना चाहिए।

तस्वीरों के देखिए सरकारी स्कूलों की हालत

4 of 5
मिड-डे मील बनाने के लिए दो कुक हैं, जबकि हर स्कूल में एक कुक होना चाहिए। इसी तरह से जम्मू संभाग के सभी जिलों के शहरी इलाकों में काफी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जो कि इमारत की सुविधा न मिलने के कारण कुछ मंदिरों में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों के देखिए सरकारी स्कूलों की हालत

5 of 5
इसी के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने बिना इमारत के कम संख्या वाले स्कूलों का विलय बड़े स्कूलों में करने का काम शुरू किया है। शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने बताया कि मिडिल स्कूल गांधीनगर से 120 मीटर की दूरी पर ही गवर्नमेंट हाई स्कूल गांधीनगर है। इसमें करीब 350 विद्यार्थी हैं। इसलिए मिडिल स्कूल को इस स्कूल में विलय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें