क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट में राकेश नामक युवक की मौत के बाद सोमवार को परिवार वालों व दोस्तों ने घंटों मुख्य सड़क जाम कर बवाल मचाया। प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष चौक पर युवक का शव रख चार घंटे तक यातायात ठप कर दिया। बीच सड़क टायर जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने मात्र दो हमलावरों को पकड़ा, जबकि शेष को छोड़ दिया।
विज्ञापन
PIX: मैच के दौरान खूनी संघर्ष में मौत पर बवाल
2 of 6
वह उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे शीर्ष पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुला। एसएसपी उत्तम चंद के अनुसार दो आरोपियों को कटड़ा से गिरफ्तार किया गया है। हमले में अन्य आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
PIX: मैच के दौरान खूनी संघर्ष में मौत पर बवाल
3 of 6
उल्लेखनीय है कि रविवार को वल्ले बाग इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाडि़यों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक-दूसरे पर खूब बल्ले और विकेट चले थे। पांच लोग जख्मी हुए थे। तीन गंभीर घायलों को जीएमसी लाया गया था। देर रात गंभीर रूप से घायल राकेश की मौत हो गई।
PIX: मैच के दौरान खूनी संघर्ष में मौत पर बवाल
4 of 6
सोमवार सुबह जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद जब राकेश का शव अखनूर पहुंचा तो पहले से जमा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यस्त निर्दोष चौक पर युवक का शव रख लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर मृतक की पत्नी चार साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ बैठी रही।
विज्ञापन
PIX: मैच के दौरान खूनी संघर्ष में मौत पर बवाल
5 of 6
लोग दोषियों को गिरफ्तार करने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग करते रहे। विधायक राजीव शर्मा, एसपी राजीव पांडे और एसडीएम सुरेश चंद शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी ओर से कोई पुख्ता आश्वासन न मिलने पर प्रदर्शनकारी चार घंटे तक डटे रहे।
बाद में प्रशासन की ओर से मृतक की पत्नी को पीडब्ल्यूडी में नौकरी देने का लिखित आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। पंचायत गुड़ा ब्राह्मण के दोनों गांवों वल्ले बाग और करंगी में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।