सोमवार को भी कई स्थानों पर लाठीचार्ज और पथराव के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई। पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
2 of 9
धारा 144 का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकालकर बंद को कामयाब बनाने की अपील की। देर शाम तवी पुल के पास कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने समय रहते उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
3 of 9
एसएसपी (इंचार्ज) राजीव पांडे के अनुसार धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर को पर्सनल बांड पर छोड़ दिया गया। सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती।
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
4 of 9
पुराने शहर की ओर जाने वाली तमाम सड़कों को सील कर दिया गया, ताकि प्रदर्शनकारी प्रदेश भाजपा मुख्यालय की ओर न जा सकें।
विज्ञापन
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
5 of 9
हालांकि प्रदर्शनकारी हाईकोर्ट परिसर से रैली की शक्ल में विभिन्न सड़कों पर दुकानें बंद करवाते रहे। इस दौरान ज्यूल चौक पर नवाबाद थाने के सामने पुलिस और प्रदर्शनकारियों में पथराव भी हुआ। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
6 of 9
शाम को तवी पुल पर प्रदर्शनकारी अचानक उग्र हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। पुरानी मंडी में भी पुलिस और बंद समर्थकों के बीच झड़प हुई। बंद के चौथे दिन भी ज्यादातर बाजार बंद रहे। सड़कों से वाहन नदारद होने से लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
7 of 9
कई बैंकों के शटर गिरे मिले। निजी स्कूल बंद रहे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी नहीं पहुंचे। सिनेमा हाल में चौथे दिन भी शो नहीं हुए। दोपहर बाद रिहायशी इलाकों की कुछ दुकानें खुलीं। सांबा, कठुआ, आरएस पुरा, अखनूर, उधमपुर में बंद का मिलाजुला असर रहा।
PICS: जम्मू की थमी रही रफ्तार, बरसती रही लाठियां
8 of 9
एम्स कमेटी के चेयरमैन अभिनव शर्मा ने आरोप लगाया कि पहली बार देखने को मिला, जब विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने अपने पद की गरिमा को छोड़ बाजार खुलवाने का प्रयास किया।
सरकार के इशारे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, ताकि आंदोलन को रोका जा सके, लेकिन आंदोलन और उग्र होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी तो पैंथर्स ने सरकार का पुतला फूंक रोष जताया।