फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 26
रियासत में तीसरे चरण के मतदान के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जम्मू के सांबा के विजयपुर के बाद मोदी ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

2 of 26
मोदी ने कहा, 1983 के बाद पहली बार इस स्टेडियम के अंदर किसी ने सभा करने की हिम्मत की है। आपने मुझे इतना प्यार दिया है मैं आपके प्यार को मैं ब्याज समेत वापस करूंगा विकास के साथ।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

3 of 26
मोदी ने कहा, मैं अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करके द‌िखाऊंगा। हमारा कश्मीर 21वीं सदी की आन बान शान बनकर रहेगा।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

4 of 26
मोदी ने कहा, सेना के जवानों ने यहां शहादत दी है लोगों ने अपने बच्चें गंवाए हैं। यह ऐसा नुकसान है जिसको कोई पूरा नहीं कर सकता लेक‌िन मैं आपका दुख बांटने आया हूं।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

5 of 26
मोदी ने कहा, एक समय था जब कश्मीर की पश्मीना, केसर, डल झील और वादियां हिंदुस्तान को पागल करती थीं। लोग यहां आने को ललचाते थे। देश विदेश से लोग यहां आते थे। इससे कश्मीरी युवकों को यहीं पर रोजगार मिलता था।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

6 of 26
मोदी ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में पर्यटन से गरीबों को रोटी मिलती थी। लेकिन सरकारों ने तीस साल में कश्मीर को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

7 of 26
मोदी ने कहा, हम कश्मीर में नए रास्ते बनाएंगे और नया इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप करेंगे। उन्होंने कहा कि, यहां पर पनब‌िजली बनाई जाए तो पूरा देश रोशन हो सकता है।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

8 of 26
मोदी ने कहा, कहावत है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। मैं चाहता हूं कि पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम ही आए।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

9 of 26
मोदी ने कहा, मैं चाहता हूं कि कश्मीर की बेटियां कश्मीर में ही पढ़ें और बढ़ें। ताकि उनको पढ़ने के लिए कोटा जैसी जगहों पर न जाना पड़े। मैं इन हालात को बदलना चाहता हूं।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

10 of 26
मोदी ने कहा, बीते तीस सालों से हम जिन रास्तों पर चल रहे हैं उन रास्तों पर हमें कुछ नहीं मिला है। अब केवल विकास का रास्ता हमारी समस्याओं को दूर कर सकता है।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

11 of 26
मोदी ने कहा, जब यहां बाढ़ आई तो सरकार सोई हुई थी। मुझे ये जानकार बेहद दुख हुआ कि सरकार कोई लोगों की कोई परवाह ही नहीं है। मैंने आपदा के लिए एक हजार करोड़ का पैकेज घोषित किया लेकिन सरकार इस पर हैरान हो गई। मैंने प्राकृतिक आपदा का दर्द भुज के भुकंप में देखा था इस लिए मैं आपका दर्द समझता हूं। मैं आपके अच्छे दिनों के ल‌िए पूरी कोशिश करूंगा।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

12 of 26
मोदी ने कहा, कश्मीर में कांग्रेस, बाप-बेटे, बाप-बेटी की सराकर बन चुकी है। अपने सभी को देखा। उन्होंने अपने लिए सब कुछ किया लेकिन आपके लिए कुछ नहीं किया। आप एक बार मुझे मौका दें।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

13 of 26
मोदी ने कहा, मैं आपके सपनों को अपना बनाऊंगा और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी सरकार को लगा दूंगा और भ्रष्टाचार को खत्‍म करके दिखाऊंगा। जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब तक कश्मीर का भला नहीं होगा।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

14 of 26
मोदी ने कहा, मैं बताना चाहता हूं कि, जब मैं गुजरात में सीएम बना तो वहां भूकंप आया था। वहां के लोगों ने मुझे कहा कि आप यहां आकर पाकिस्तान के नाम पर राजनीति न करना, हमारे विकास की बात करना। मैंने वहीं किया और कच्छ को मैंने आदर्श शहर बनाया।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

15 of 26
मोदी ने कहा, आजादी से अब तक 33 हजार पुल‌िस वाले शहीद हो चुके हैं। तीस साल में पहली बार सेना ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि बड़गाम में जो दो नौजवान मारे गए वह सेना की गलती से मारे गए। भाईयों यह केवल मेरे नेक इरादों के कारण हुआ। आप मेरा भरोसा करें, मुझे आपकी सेवा करनी है।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

16 of 26
सांबा के विजयपुर में मोदी ने कहा, मैं भारत की एकता और अखंडता का झंड़ा बुलंद करने के लिए जीवन भर जूझते रहे पंडित प्रेम नाथ डोगरा को प्रणाम करता हूं। मुझे वह पगड़ी पहनाई गई है जो डोगरा पहना करते थे। मैं इस पगड़ी का सम्मान कायम रखूंगा।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

17 of 26
मोदी ने कहा, हमारे बच्‍चों को रोजगार चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार ये भी नहीं दे पा रही है। लोगों को चाहिए कि उनके खेतों में पानी मिले। गरीब को दो समय की रोटी चाहिए लेकिन सरकार आपके बारे में सोचती तक नहीं है।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

18 of 26
रियासत की सरकारों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, आपने बाप-बेटे और बाप-बेटी की सरकार को बार-बार आजमाया गया है लेकिन क्या उन्होंने आज तक आपके लिए कुछ किया है?

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

19 of 26
मोदी ने कहा, पहले मध्‍य प्रदेश भी बीमारू राज्य था लेकिन भाजपा ने वहां सरकार बनाई और गरीबों के घरों तक पैसा पहुंचाया। हम जम्मू-कश्मीर का भी ऐसा ही विकास करना चाहते हैं।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

20 of 26
मोदी ने कहा, यहां की सरकारें जम्मू संभाग को रियासत का हिस्सा तक नहीं मानती। मोदी ने कहा ‌कि, हमारा मंत्र है सबका साथ सबका विकास। हम चाहते हैं कि सबका विकास हो। मोदी ने सभी जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

21 of 26
मोदी ने विस्‍थापितों का मुद्दा उठाते हुए कहा, भारत विभाजन के बाद भी सरकार के इरादों में कमी के कारण 92 लाख लोग विस्‍थापित हुए। साठ सालों से इन लोगों को इंसाफ नहीं मिला है। उनका गुनाह था कि वह भारत माता की जय बोलते थे। इन विस्‍थापितों को उनका हक दिलाना देश की जिम्मेदारी है और मैं उनको हक दिलाकर रहूंगा।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

22 of 26
रैली स्‍थल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

23 of 26
रैली में आतंकी हमले की साजिश के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

24 of 26
मोदी की रैली के लिए यह मंच तैयार किया गया था।

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

25 of 26
रैली में सुरक्षा के ल‌िए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कश्मीर में मोदी ने कैसे बदला चोला, देखिए तस्वीरें

26 of 26
मोदी को सुनन के लिए श्रीनगर रैली में करीब पचास हजार लोग पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें