फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर हमला: आतंकियों ने इमारत की सीढ़ियों पर रखे फर्नीचर, जानें क्यों लंबा खिंच रहा ऑपरेशन

Wed, 12 Oct 2016 05:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
pampore - फोटो : PTI
इस वर्ष दूसरी बार आतंकियों ने पांपोर की ईडीआई बिल्डिंग की आड़ लेकर सुरक्षा बलों पर हमला किया। फरवरी में हुए आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए थे, ऐसे में इस बार सेना कोई बड़ा रिस्क लेने के मूड में नहीं नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
pampore - फोटो : PTI
आतंकी भी इमारत से पूरी तरह वाकिफ नजर आ रहे हैं और मुठभेड़ लंबी खीचने के लिए पूरे प्लान के साथ काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
pampore - फोटो : PTI
सोमवार को दो से तीन आतंकी ईडीआई की इमारत में दाखिल हुए। आतंकियों ने सबसे पहले इमारत में रखे फर्नीचर को सीढ़ियों पर रख दिया है। 

4 of 9
pampore - फोटो : PTI
इमारत सात मंजिला है और उसमें 100 से ज्यादा कमरे हैं। ऐसे में आतंकियों की लोकेशन का पता लगाना सेना के जवानों के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
pampore - फोटो : PTI
आतंकी सीढ़ियों पर घात लगाए हुए हैं जैसे ही सेना के जवान अंदर घुसने के लिए फर्नीचर हटाने की कोशिश करते हैं वैसे ही आतंकी गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं। आतंकी पूरी तरह ट्रेंड हैं और सेना को भ्रमित करने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गोलियां बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
pampore - फोटो : PTI
किसी भी जवान को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए सेना पूरी रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम दे रही। सूत्रों के मुताबिक सेना ऑपरेशन में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। जवानों द्वारा लाइट मशीन गन (एलएमजी) से गोलियां बरसाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
pampore - फोटो : PTI
दूसरी ओर आतंकियों को ढेर और इमारत को कमजोर करने के लिए सेना आरपीजी (राकेट), यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर) और आईईडी का भी प्रयोग कर रही है।

8 of 9
pampore - फोटो : PTI
सूत्रों के मुताबिक अब तक ऑपरेशन में 200 किलोग्राम आईईडी का प्रयोग किया जा चुका है। कश्मीर घाटी में अब तक किसी भी ऑपरेशन में इतनी भारी मात्रा में आईईडी का प्रयोग नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

9 of 9
pampore - फोटो : PTI
फरवरी में हुए हमले के बाद से सेना ने सबक लेते हुए सभी महत्वपूर्ण इमारतों की रेकी की थी, ऐसे में ईडीआई इमारत की पूरी जानकारी सेना के पास है और सेना को इसी वजह से अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें