फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाकिस्तान के हर वार का जवाब दे रहे हैं BSF के ये घातक हथियार

Sun, 30 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
सीमा पर चल रहे तनाव और पाकिस्तानी गोलाबारी का बीएसएफ के जवान पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं। देश की सरहदों को सुरक्षित रखने वाली बीएसएफ के पास ऐसे ऐसे घातक हथियार मौजूद हैं जिनके घातक पलटवार से पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पल भर में नेस्तनाबूत कर सकता है, देखें तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 10
बीएसएफ - फोटो : File Photo
यूनिवर्सल मशीन गन
बीएसएफ द्वारा इस्तेमाल होने वाली मीडियम मशीन गन को एक बेहद घातक हथियार के रूप में जाना जाता है। अपनी गोलीबारी की गति और विध्वंसक क्षमता के कारण इसका इस्तेमाल विश्व की सबसे विकसित देशों की सेनाएं करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
बीएसएफ - फोटो : File Photo
यूनिवर्सल मशीन गन का इस्तेमाल बीएसएफ समेत अमेरिकी सेना और अमेरिका की नेवी फोर्स के जवानों के द्वारा किया जाता है। 

4 of 10
बीएसएफ - फोटो : File Photo
अपनी घातक मारक क्षमता के कारण मशहूर बीएसएफ के इस हथियार का वजन 9 से 14 किलोग्राम के बीच होता है। 
विज्ञापन

5 of 10
बीएसएफ - फोटो : फाइल फोटो
INSAS लाइट मशीन गन
INSAS लाइट मशीन गन का निर्माण आर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड के द्वारा किया जाता है। बीएसएफ के द्वारा इस्तेमाल होने वाले इस हथियार का वजन करीब साढ़े चार किलोग्राम तक होता है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
बीएसएफ - फोटो : File Photo
INSAS लाइट मशीन गन की मारक क्षमता करीब 400 से 700 मीटर तक हो सकती है। INSAS लाइट मशीन गन से एक मिनट के अंदर 600 राउंड फायर किये जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
CRPF - फोटो : File Photo
बीएसएफ के साथ साथ सीआरपीएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के द्वारा भी INSAS लाइट मशीन गन का इस्तेमाल किया जाता है। 

8 of 10
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
82 एमएम औऱ 120 एमएम मोर्टार 
पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा भी मोर्टार लांचरों की मदद से जवाबी कार्रवाई में मोर्टार दागे जाते हैं। 

9 of 10
बीएसएफ - फोटो : File Photo
82 एमएम मोर्टारों के जरिए पल भर में सीमा के पास के इलाके में गोलाबारी करके दुश्मन को नेस्तनाबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही 120 एमएम मोर्टारों से सैकड़ों मीटर दूर बैठे किसी दुश्मन के ठिकाने को धराशायी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

10 of 10
Indian Army - फोटो : File Photo
स्नाइपर शूटर पाकिस्तान की ओर से सांबा समेत सीमांत इलाकों में स्नाइपर शूटरों की तैनाती के बाद से बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए सीमा पर स्नाइपर शूटर तैनात किए है। इन स्नाइपर शूटरों की अचूक मारक क्षमता 1200 मीटर तक होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें