आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए एक नए प्लान को पेश किया है। आइडिया ने जियो के कैशबैक ऑफर के तर्ज पर अपना कैशबैक प्लान पेश किया है। यह प्लान 10 फरवरी तक ही उपलब्ध है।  इसके तहत आइडिया अपने ग्राहकों को 398 या इससे अधिक के रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 3300 रूपये का कैशबैक दे रहा है।  इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 50 रूपये के आठ वाउचर और 2700 रूपये के पांच शॉपिंग कूपन देगी।  इस कूपन का प्रयोग आप कई ब्रांड की वेबसाइट से खरीददारी करते समय कर सकते है।