जम्मू कश्मीर में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिकेट प्लेयर मंजूर अहमद डार की भी आईपीएल में एंट्री हो गई है।  मंजूर अहमद जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। बता दें कि वह जम्मू कश्मीर में 100 मीटर से भी अधिक दूर तक छक्के मारने के लिए सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हैं।  मंजूर को किंग्स इलेवन पंजाब ने चुना है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के क्रिकेट प्लेयर परवेज रसूल ने उन्हें बधाई दी।  मंजूर एक वेटलिफ्टर, कबड्डी खिलाड़ी, लकड़ी से सामान बनाने के कलाकार और सिक्युरिटी गार्ड भी हैं। मंजूर छह फीट 2 इंच लंबे हैं और उनका वजन 84 किलोग्राम है। मंजूर को जम्मू कश्मीर मे पांडव के नाम से भी जाना जाता है।