कश्मीर की वादियों की घूमने का सपना तो हर किसी का होता है लेकिन उन वादियों के बीच में शायद ही किसी ने सात फेरे लेने की सोची हो। लेकिन साल 2015 में आईएएस टॉपर टीना डाबी और दूसरे नंबर पर रहे कश्मीर के अतहर आमिर खान जल्द ही आपकों उसी वादियों में शादी रचाते नजर आने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
tina
- फोटो : file photo
हालांकि दोनों की ओर से अभी इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया की खबरों पर लोग इसको लेकर खूब अटकलें लगा रहे हैं। कश्मीर के पत्रकार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद सोशल मीडिया का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
tina
- फोटो : file photo
लोगों ने ट्वीट पर ही दोनों से सवाल पर सवाल दागना शूरू कर दिया। किसी यूजर्स ने उनसे यहां तक पूछ लिया कि आप दोनों यहां सिर्फ शादी करने के लिए आ रहे हैं या यहा रहने का भी प्लान है। हालांकि इस पर पत्रकार ने ही जवाब दिया कि दोनों कभी कभी के लिए कश्मीर आया करेंगे।
4 of 5
tina
- फोटो : file photo
बता दें कि टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि आमिर कश्मीर के ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों के माने तो दोनों परिवारों की रजामंदी से अनंतनाग के पहलगाम में स्थित एक टूरिस्ट रिजॉर्ट में शादी करेंगे। माना जा रहा है कि कश्मीर में शादी रचाने का मकसद देश की आवाम को कश्मीर के प्रति उनकी सोच बदलने की है।
बता दें कि यूपीएससी की 2015 की परीक्षा में टॉपर टीना डाबी और सेकेंड रैंक पर काबिज रहे अतहर आमिर खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फॉर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।