जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला मरीज के पति ने पूरे अस्पताल प्रशासन, मौजूद सुरक्षाकर्मियों से लेकर एसडीआरएफ को सकते में डाल दिया। एक बात पर सनका महिला का पति अस्पताल की छत पर चढ़ गया। लोगों के कहने पर भी वह छत से नहीं उतरा तो एसडीआरएफ जवानों ने छत पर चढ़कर इस व्यक्ति को नीचे उतारा। पूछने पर युवक ने कई कारण बताए। आखिर में उसने कहा कि पत्नी बीमार थी तो मूड ऑफ होने पर वह छत पर चढ़ गया था। इतना ही नहीं उसने पुलिस को छकाने के लिए कई बार बयान बदले। इससे परेशान होकर पुलिस ने उसे आधे घंटे का समय तो केवल सोंचने के लिए दिया।
अगली स्लाइड मेंः बीमार बीवी के लिए 'वीरू बना ये पति' ने किस तरह सबको छकाया...