20 सितंबर को नौगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सेना के जवान हवलदार मदन लाल को आज श्रीनगर में श्रद्धांजली दी गई । हवलदार मदन लाल नौगाम में 4-5 आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हुए । कैसे नम आंखों से दी गई नौगाम के इस जाबाज सिपाही को श्रद्धांजली । तस्वीरें-
विज्ञापन
2 of 6
शहीद को दी गई अंतिम विदाई
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के बादामी बाग कैंट में हुए इस श्रद्धांजली सभा में चिनार कार्प के कमांडर सतीश दुआ समेत सेना के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए ।
विज्ञापन
3 of 6
सेना के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए
- फोटो : Amar Ujala
37 साल के मदनलाल सेना की डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे । मदन लाल को श्रद्धांजली देने के लिए बड़ी संख्या में सेना के जवान भी श्रीनगर पहुंचे थे ।
4 of 6
शहीद मदनलाल
- फोटो : Amar Ujala
नौगाम में शहीद हुए मदनलाल के दो बच्चे हैं । मदनलाल का एक 6 साल का बेटा और एक 2 साल की बेटी है ।
विज्ञापन
5 of 6
शहीद को दी गई अंतिम विदाई
- फोटो : Amar Ujala
मदनलाल मूल रूप से पठानकोट के घरोटा गांव के रहने वाले थे । आज श्रद्धांजली समारोह के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार होगा ।
20-21 सितंबर की रात को सेना को नौगाम मे आतंकियों के 2 गुटों के घुसपैठ की खबर मिली थी । इस खबर के बाद सेना ने ऑपरेशन चलाते हुए आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया था ।