हम कल पुंछ निवासियों की सुरक्षा में रहेंगे, ताकि वह पूरे जोश से होली का त्योहार मना सकें। इसलिए, हम आज एक दिन पहले होली मना रहे हैं। यह कहना है पुंछ में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के अधिकारियों जतिन्द्र कुमार और बलवान सिंह का। वे सोमवार को नगर स्थित वाहिनी मुख्यालय में जवानों के साथ होली मना रहे थे।