फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिजबुल आतंकियों ने फिर सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, तस्वीरें

Fri, 03 Jun 2016 10:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बिजबिहाड़ा इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर वहां से गुजर रहे बीएसएफ काफिले पर हमला कर दिया। इसमें तीन बीएसएफ जवान शहीद हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे से गुजर रहे बीएसएफ काफिले पर गलियों  से छिपकर गोलाबारी की गई। आतंकी हमले में हेड कांस्टेबल गिरीश कुमार शुक्ला, कांस्टेबल महेंद्र राम और हवलदार दिनेश शहीद हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे बिजबिहाड़ा अस्पताल से कुछ ही दूरी पर हुए इस हमले में चार अन्य बीएसएफ जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ महानिदेशक केके शर्मा हमले के बाद हालात का जायजा लेने घटनास्थल पहुंचे।

4 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 23 वाहनों का काफिला जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहा था। ये सभी जवान छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
बताया गया है कि हमलावर आतंकियों की धरपकड़ को अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
बीते वर्ष अगस्त में भी लश्कर के आतंकियों द्वारा उधमपुर में बीएसएफ के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे जबकि एक आतंकी को जवानों ने मार गिराया था और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी नावेद को स्थानीय लोगों द्वारा धर दबोच लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anantnag - फोटो : Amar Ujala
उल्लेखनीय है कि दस दिन पहले ही दो अलग-अलग वारदात को अंजाम देकर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें