बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों और लदाख के कारगिल जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। कहा कि दक्षिणी कश्मीर, पीर पंजाल क्षेत्र जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पुंछ और राजौरी में अधिक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।