फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आफत की बर्फबारी, एयरपोर्ट और हाईवे बंद, मौसम में सुधार के संकेत नहीं

Sat, 05 Jan 2019 03:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर का फिर देश से सड़क संपर्क कट गया है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम को कश्मीर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के पास रोक दिया गया। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंस गए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी से पारा गिर गया है।

फोटो: बासित जरगर

 
विज्ञापन

2 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। मौसम विभाग श्रीनगर ने आने वाले दिनों में भी जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। रविवार को भी खराब मौसम का असर दिखेगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे बर्फबारी शुरू हुई। यहां नए साल पर दूसरी बार बर्फ गिरी है। बर्फबारी से शुक्रवार को दिन का तापमान गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विश्व विख्यात गुलमर्ग, पहलगाम, साधना टाप, राजदान पास, जोजिला, पीर पंजाल आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।

 

4 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी से पूरा कश्मीर घाटी शीत लहर की चपेट में है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। घाटी में नए साल पर बर्फबारी की आस में पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। पारे में गिरावट से कई जलाशयों और अन्य जलस्थलों पर पानी जम गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। बर्फबारी की सूरत में शनिवार को भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मार पड़ सकती है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे।

 
विज्ञापन

6 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
इस सप्ताह दूसरी बार बंद हुआ हाईवे
इस सप्ताह हाईवे शुक्रवार को दूसरी बार बंद हुआ है। इससे पहले भी जवाहर टनल के पास बर्फबारी से उत्पन्न फिसलन के कारण वाहनों को रोक दिया गया था। अगले दिन मौसम में सुधार होने पर वीरवार को वाहनों को छोड़ा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
स्थान     न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस 18.6
लेह         माइनस 14.5
गुलमर्ग     माइनस 10.0
पहलगाम  माइनस 6.8
कुपवाड़ा   माइनस 4.6
श्रीनगर     माइनस 3.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें