फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में ठंड का कहर, पहाड़ों पर हो रही जमकर बर्फबारी, देखिए तस्वीरें..

Sat, 05 Jan 2019 11:39 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ठंड का कहर - फोटो : ANI/ Amar Ujala
समूचा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों में लोग घने कोहरे और गलन का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका है।
विज्ञापन

2 of 6
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के 36 घंटे के अलर्ट के बाद शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका है। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी - फोटो : ANI
श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बर्फबारी से पारा गिर गया है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम को कश्मीर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के पास रोक दिया गया। इससे दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं। 

4 of 6
बर्फबारी - फोटो : ANI
राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा। इससे शीत लहर की चपेट में आई घाटी का एक बार फिर देश से सड़क संपर्क कट गया। मौसम विभाग श्रीनगर ने शनिवार को भी भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

5 of 6
snowfall - फोटो : pti
हिमाचल में भारी हिमपात की चेतावनी और अलर्ट के बीच चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इससे मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall - फोटो : pti
दो दिन बाद फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। वहीं, उत्तराखंड में शनिवार को भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें