बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में मौसम साफ होने के बाद दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, बनिहाल में शून्य (0.0) और कटड़ा में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में भी बर्फबारी हुई। काजीकुंड में 1.6, पहलगाम में 1.5, कुपवाड़ा में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।