फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन पटरी से उतरा, पर्यटकों के चेहरे खिले

Wed, 08 Mar 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू/चिनैनी
विज्ञापन
1 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
रियासत के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बर्फबारी और बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया। रामबन जिले में कई जगह भूस्खलन और पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर मंगलवार देर रात से बंद की गई वाहनों की आवाजाही बुधवार भी ठप रही। 
विज्ञापन

2 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर घाटी की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। सिंथन और मुगलरोड मार्ग पहले से ही बंद चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।  
 

4 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
रामबन के बैटरी चश्मा, पंथयाल, अनोखीफाल और डिगडोल क्षेत्र में लगातार पहाड़ों से पत्थर गिरना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। कई जगह भूस्खलन हुआ है। बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) और अन्य एजेंसियों को हाईवे को क्लीयर करने के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार पहाड़ों से भूस्खलन और पत्थर गिरने के साथ खराब मौसम से हाईवे पर मुश्किलें आ रही हैं। घाटी के सोनमर्ग, गुलमर्ग में एक-एक फुट, जवाहर टनल पर डेढ़ इंच और पहलगाम में सात सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। गांदरबल, कुपवाड़ा, शोपियां, अनंतनाग सहित कश्मीर के अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में बुधवार मूसलाधार बारिश जारी रही। यहां दिन का पारा सामान्य से आठ डिग्री गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जम्मू संभाग के पर्यटक स्थल नत्थाटाप, पत्नीटाप में बर्फबारी हुई। उधमपुर, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, रामबन जिलों के पहाड़ी इलाकों में सफेद चादर बिछी। जिला कठुआ के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान गिर गया। यही हाल जिला राजोरी और पुंछ में भी रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें