कश्मीर में भयंकर ठंड
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शुरुआत बारिश और बर्फबारी के साथ हुई। जम्मू शहर समेत सभी मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद दिनभर बारिश होती रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आई है। डोडा, भद्रवाह, उधमपुर, रामबन, राजोरी, पुंछ जिलों में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।