Heavy rain In Srinagar
मध्य कश्मीर में झेलम में खतरे का निशान 18 फीट है। यहां जलस्तर 20.93 फीट था। दक्षिणी कश्मीर में खतरे का निशान 21 फीट से दो फीट ऊपर 23 फीट पर झेलम बह रही थी।
झेलम नदी के बिल्कुल किनारे बसे कई इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया है। इन इलाकों में पुलिस और फ्लड कंट्रोल विभाग, एसडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में जुट गई हैं। इन
इलाकों से नाव के सहारे फंसे लोगों को निकाला गया। नदी के बांधों को रेत के बैग से प्लग किया गया ताकि पानी बांध को ना तोड़ सके। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांपोर और संगम इलाके में भी बांध में दरार पड़ने से पानी सड़कों पर आ गया जिसे तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने प्लग कर दिया। हाइवे पर कुछ जगहों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक को नए बाईपास से डायवर्ट किया गया है।