Amarnath yatra
बृहस्पतिवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले के डिगडोल क्षेत्र में दो बार हुए भूस्खलन से आठ घंटे तक दूसरे जत्थे के अमरनाथ यात्री फंसे रहे। बाद में उन्हें रास्ता साफ कर आगे के लिए रवाना किया गया। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 3434 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था देर शाम पहलगाम सुरक्षित पहुंच गया। जत्थे में 114 छोटे बड़े वाहनों में 2830 पुरुष, 599 महिला, 3 बच्चे और 160 साधु शामिल हैं। अब तक दो जत्थों में 6429 यात्री रवाना हो चुके हैं। यात्रा के लिए दो लाख से अधिक यात्रियों ने एडवांस में पंजीकरण करवाया है।