फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: 10 घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, उधमपुर में चार मकान गिरे, एक की मौत, दो गंभीर

Thu, 01 Aug 2019 12:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
तवी नदी में आया उफान - फोटो : PTI
जम्मू संभाग में बुधवार को तेज बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। उधमपुर शहर के बट्टलबालियां इलाके में कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से आठ वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। वहीं, शहर के आसपास चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
तवी नदी में आया उफान - फोटो : संजय गुप्ता
उधमपुर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मेलडी इलाके में मकान गिरने से सुनीता (13) और चंचला देवी (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मोड़ व रामबन के पंथयाल, डिगडोल व अन्य स्थानों पर पस्सियां गिरने से दस घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। वैष्णो देवी में भारी बारिश से एहतियात के तौर पर नए हिमकोटी ट्रैक को बंद किया गया है, जबकि पुराने हाथीमथा और सांझीछत ट्रैक से यात्रा जारी है। बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बंद रही। 
विज्ञापन

3 of 7
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात से कई जिलों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में भी एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यहां बीती रात से बुधवार दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। भद्रवाह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दिनभर बादल छाए रहने से कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही। 

4 of 7
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सांबा में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। अखनूर में भी चिनाब का जलस्तर बढ़ गया है। दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट नीचे है। प्रशासन ने लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है। बिश्नाह में पार्क में खड़ी कार पानी में डूब गई। रामगढ़ में बसंतर और देविका नदी में आई बाढ़ से कई जगहों पर भूमि का कटाव हुआ है। उधर, गांव कमोर फारवड में बनाए गए बांध को बारिश का पानी बहा ले गया। विजयपुर में बारिश का पानी घरों में घुसने लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
तवी नदी में आया उफान - फोटो : अमर उजाला
स्थान    बारिश  (मिलीमीटर)
कटड़ा    297.0
जम्मू      74.0
बटोत      5.2
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से श्रीनगर का पारा अधिक 
राज्य के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को जहां जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई, वहीं कश्मीर के अधिकतर जिलों में  तपिश का अहसास हुआ। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू से अधिक था। घाटी के काजीगुंड, लेह और कारगिल में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 4-5 डिग्री गिर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तवी नदी में आया उफान - फोटो : संजय गुप्ता
आज बारिश के आसार 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जम्मू के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दो अगस्त को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें