फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्नत में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, देखें खूबसूरत नजारे

Sun, 12 Jan 2020 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आज यानी कि रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और कई मैदानी इलाकों में बारिश होगी।
विज्ञापन

2 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कश्मीर में रविवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। जम्मू के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
लेह, पहलगाम और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त है।

4 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
लेह में माइनस 18.2, गुलमर्ग में माइनस 12.6 और पहलगाम में माइनस 11.5 डिग्री तक तापमान लुढ़क चुका है।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, जम्मू में पिछले दो दिन से साफ रहे मौसम के बाद शनिवार को एक बार फिर आसमान में बादल आ गए और कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ा।
 
विज्ञापन

6 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का तापमान शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री लुढ़क कर 16.0 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

7 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 4.0 रहा।

8 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
भद्रवाह में अधिकतम तापमान 8.7 और न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

9 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में हर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस से कई डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

10 of 10
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1, काजीगुंड में माइनस 7.6 और कुकरनाग में माइनस 7.7 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें