फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें

Thu, 27 Aug 2020 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मंगलवार से जारी बारिश आफत बन चुकी है। जम्मू की कालिका कॉलोनी में पांच और डिल्ली में तीन से चार घरों के ढहने की सूचना है। इससे लोग बेघर हो गए है, तिरपाल के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। तवी का जलस्तर बढ़ने से जीवन नगर और आरएस पुरा को जोड़ने वाला धड़प पुल तेज बहाव में बह गया। इससे दो दर्जन गांवों का सीधा संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

2 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
नानक नगर में दो घरों की दीवारें गिरने की सूचना है। कई जगह नाले उफान पर हैं। बारिश के पानी के साथ गंदगी सड़कों पर फैल गई। सड़कों पर जलभराव से घरों में भी पानी घुस गया। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर 48 के पार्षद शाम बसन ने बताया कि मेयर, डिप्टी मेयर, आयुक्त को भी फोन पर जानकारी दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। बारिश के कारण कालिका कॉलोनी में और मकानों के ढहने की संभावना है। यहां नाला ओवरफ्लो होने से श्मशान घाट को जाने वाली रोड भी बह गई है।

4 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
बारिश से त्रिकुटा नगर, आंबेडकर नगर, गंग्याल, ग्रेटर कैलाश, रूप नगर, कालिका कॉलोनी, नानक नगर, शास्त्री नगर और संजय नगर में जलभराव की स्थिति है। डिग्याना, रूपनगर में भी करीब 25 घराें में पानी भर गया है। ग्रेटर कैलाश इलाके में पानी का ओवर हैड टैंक धराशायी हो गया।
विज्ञापन

5 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
शहर के मुख्य चौक ज्यूल चौक, पनामा चौक, गांधी नगर, एक्सटेंशन रोड, महेशपुरा चौक, शिव मंदिर तवी नदी के पास फ्लाईओवर समेत अन्य चौकों और सड़कों में पानी भरा है। रेलवे रोड, कनाल रोड, फ्लाईओवर शिव मंदिर के अलावा अन्य जगहों में आधा से एक फीट तक पानी भरा है।
विज्ञापन

6 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
बारिश से जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई वहीं घरों में मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक तेज बारिश से तवी नदी का पानी मटमैला हो गया है। इस कारण लोगों के घरों में ऐसा पानी पहुंच रहा है। पानी को फिल्टर करने में दो से तीन दिन लगेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
उधर, मानसून की पहली तेज बारिश में नगर निगम के दावे भी खोखले साबित हुए हैं। शहर में नालों को चौड़ा करने, मलबा निकालने के नाम पर नगर निगम करोड़ों रुपये अमृत योजना के तहत खर्च कर चुका है।

8 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
गंगयाल के रहने वाले सूरज कुमार, श्याम कुमार और नरेश ने बताया कि संभलने का मौका ही नहीं पानी सीधा घरों में घुस गया। शास्त्री नगर के मनोज ने बताया कि घरों में यकायक दो से तीन फीट पानी आया। इससे सामान खराब हो गया है। हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने बताया कि बताया कि नालों की सफाई सही तरीके से करवाई गई है। पानी का यकायक जलस्तर बढ़ गया। इस कारण परेशानी आई है। प्रभावित जगहों में प्रबंध करवाए जा रहे हैं।

 

9 of 10
सैलाब का तांडव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से जारी बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। तवी नदी में पिछले साल अधिकतम जलस्तर 5 फीट था, जो बुधवार बढ़कर करीब 10 फीट पहुंच गया है।
विज्ञापन

10 of 10
किश्तवाड़ के पाडर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, किश्तवाड़ के पाडर में इस वर्ष की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं भारी बारिश से जिले के लोग काफी परेशान है। कई रास्ते बंद हो जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें