फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरकार ने किया खास इंतजाम, थानों से जाएंगे प्रश्न पत्र

Wed, 21 Feb 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
Board Examinations - फोटो : FILE PHOTO
जम्मू संभाग में वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुख्ता इंतजाम किया है। सरकार ने इस बार स्कूलों में प्रश्न पत्र भेजने में बदलाव किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सीधे पुलिस स्टेशनों में भेजेगा। यहां से इन्हें परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्न पत्रों को सीधा स्कूलों को भेजता था। 
विज्ञापन

3 of 7
बोर्ड परीक्षा - फोटो : source
दसवीं की 26 फरवरी और 12वीं की 23 फरवरी से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वर्ष 2017 में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले भी सामने आए थे। 

4 of 7
- फोटो : FILE
अब शिक्षा बोर्ड ने प्रश्नपत्रों को सीधा पुलिस स्टेशनों में भेजने का फैसला लिया है। यहां पर प्रश्नपत्र कड़े सुरक्षा पहरा में रखे जाएंगे। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षाओं के एक दिन पहले संबंधित पुलिस स्टेशनों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस स्टेशन संबंधित चौकियों को प्रश्न पत्र भेजेंगे। पुलिस स्टेशनों और चौकियों से प्रश्न पत्र लेने की जिम्मेदारी परीक्षा अधीक्षक की होगी। परीक्षा अधीक्षक इन पेपरों को परीक्षा के समय स्कूल प्राचार्य के सामने खोलकर विद्यार्थियों को बांटेगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : SELF
 पुलिस स्टेशनों और चौकियों से परीक्षा वाली तिथि के ही दिन प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों को दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरमैन एवं सचिव वीना पंडिता ने बताया कि 23 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सीधे पुलिस स्टेशनों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : demo
इससे पेपर लीक होने की आशंका नहीं रहेगी। पहले स्कूलों को प्रश्न पत्र बोर्ड सीधे भेजता था। इस बार बदलाव किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें