प्रसिद्घ अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। नई दिल्ली में सोमवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 32वीं बैठक में यात्रा पर फैसला लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा प्रबंधों पर फैसले लिए गए।
विज्ञापन
3 of 8
amarnath yatra
- फोटो : file photo
यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी से हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।
4 of 8
Amarnath yatra
- फोटो : file photo
यात्रा के पंजीकरण के लिए हर श्रद्धालु को मेडिकल प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
5 of 8
amarnath yatra
- फोटो : file photo
आगामी 29 जून (स्कंदषष्ठी) से बम बम भोले के जयघोष के साथ श्री अमरनाथ यात्रा 2017 का आगाज होगा। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त 2017 तक चलने वाली यह यात्रा पिछले चार के मुकाबले कम अवधि वाली 40 दिन की होगी।
विज्ञापन
6 of 8
amarnath yatra
- फोटो : FILE PHOTO
वर्ष 2016 के मुकाबले यात्रा की अवधि में आठ दिन की कटौती की गई है। चंदनबाड़ी में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 9 जून को यात्रा की विशेष पूजा की जाएगी। यात्रा के लिए 1 मार्च से एडवांस पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
7 of 8
website
बोर्ड के सीईओ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को सूचना देकर अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए मान्यता प्राप्त डाक्टरों/मेडिकल संस्थानों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इस जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 433 शाखाओं में बालटाल और चंदनबाड़ी रूट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी। इस साल एक बैंक शाखा बढ़ाई गई है।