फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी

Thu, 19 Jan 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर संभाग में हो रही भारी बर्फबारी इस बार बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अच्छे संकेत लेकर आई है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
पहलगाम, चंदनबाड़ी सहित पवित्र गुफा और मार्ग पर हो रही भारी बर्फबारी से इस बार अनुकूल तापमान रहने और बाबा बर्फानी के अधिक समय तक गुफा में विराजमान रहने के संकेत हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
amarnath yatra - फोटो : file photo
इस बार यह इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले साल हुई कम बर्फबारी ने देश के विभिन्न कोनों से आए बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं को पवित्र हिमलिंग के दर्शन काफी कम अवधि तक ही हुए थे। 

4 of 8
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
हालांकि, इससे श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई और यात्रा निर्र्धारित अवधि तक जारी रही। 
विज्ञापन

5 of 8
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2016 की श्री अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से दो लाख बीस हजार लोगों ने बाबा बर्फानी के द्वार पर शीश झुकाया था, जबकि वर्ष 2015 में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तीन लाख 52 हजार रहा। 
विज्ञापन

6 of 8
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
2014 में ये आंकड़ा तीन लाख 72 हजार, वर्ष 2013 में तीन लाख 54 हजार और साल 2012 में सबसे अधिक छह लाख 50 हजार रहा। 
विज्ञापन

7 of 8
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जहां एडवांस पंजीकरण एक मार्च से शुरू होगा वहीं इसी तिथि से ही मेडिकल जांच की सुविधा भी दर्शनों के इच्छुक श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा और यात्रा मार्ग पर बर्फबारी का आंकलन करने और सुविधाओं की रूपरेखा को शुरू करवाने के लिए बोर्ड की रेकी टीम अप्रैल माह में पवित्र गुफा पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें