आतंकवाद की मार झेल रही घाटी में केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांच की छत वाली ट्रेन के चलाने की योजना पर बहुत तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
2 of 10
train
- फोटो : File Photo
कश्मीर के अलावा आंध्र प्रदेश के अरकू घाटी में भी ऐसी ट्रेन चलाने की योजना है।
विज्ञापन
3 of 10
train
- फोटो : File Photo
इन कोचों को आईआरसीटीसी, अनुसंधान, डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), और इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ), पेरम्बूर (चेन्नई) ने डिजाइन किया है।
4 of 10
train
- फोटो : File Photo
रेलवे के मुताबिक शुरुआत में कांच की छत वाली ट्रेनों को रेगुलर ट्रेनों में लगाया जाएगा, इसके फीडबैक के आधार पर इसके लिए अगल से ट्रेन चलाने की योजना को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
train
- फोटो : File Photo
रेलवे के मुताबिक एक कोच की लागत करीब चार करोड़ रुपये आएगी। इन कोचों में छत कांच की होगी।
विज्ञापन
6 of 10
कश्मीर रेलवे
- फोटो : PTI
इसके साथ ही कुर्सियां घुमावदार होंगी ताकि पर्यटक आराम से हसीन वादियों का मजा ले पाएं। ऐसे सभी कोचों को आधुनिक और मनोरंजन के लिहाज से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
train
- फोटो : File Photo
अभी तक ऐसी ट्रेनों स्विट्जरलैंस जैसे देशों में चलती हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक ऐसी ट्रेनों के चलने से कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
8 of 10
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : File Photo
गौरतलब है कि आठ जुलाई को सेना ने मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को ढेर कर दिया था, तब से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। हिंसा की वजह से घाटी पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
9 of 10
Kashmir Tourism
- फोटो : File Photo
कश्मीर के ज्यादातर होटल चार महीने से खाली पड़े हुए हैं। वहीं पिछले साल नए साल के जश्न के लिए जहां घाटी के ज्यादातर होटलों की पहले से ही एडवांस बुकिंग हो गई थी तो वहीं इस बार घाटी के पर्यटन में सन्नाट पसरा हुआ है।